श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी महर्षि वाल्मिीकि जयंती

Dharm
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 28 अक्तूबर। धर्मनगरी में वाल्मीकि जयंती का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर महर्षि वाल्मिीकि की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ कनखल स्थित प्राचीन वाल्मिकि आश्रम और भीमगोड़ा वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि के चित्र और मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेका।

इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर पूरे विश्व को एक संदेश दिया। जिसमे एक पुत्र को अपने पिता को दिए वचन को कैसे निभाना चाहिए, एक भाई का भाई से प्रेम, मर्यादा में रहकर कैसे जीवन व्यतीत करना। उक्त सभी कुछ रामायण से सीखने को मिलता है। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति को अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे समाज का मार्गदर्शन किया।

महर्षि वाल्मिीकि ने बताया कि अहंकार सबकुछ नष्ट कर देता है। अहंकार के चलते ही रावण का पूरा कुल नष्ट हो गया। इस अवसर पर पार्षद कैलाश भट्ट, राजेंद्र श्रमिक, सुरेंद्र तेश्वर आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *