महिला कांग्रेस ने दी वरिष्ठ नेत्री बीना कपूर को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

हिमांशु द्विवेदी


हरिद्वार, 2 अप्रैल। महिला कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर वरिष्ठ नेत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की उत्तराधिकारी स्वर्गीय बीना कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लंबी बीमारी के बाद गत रविवार को बीना कपूर का स्वर्गवास हो गया था। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रचना शर्मा के गोविंदपुरी स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान ने कहा ने कहा कि स्व.बीना कपूर कांग्रेस की स्तंभ और पार्टी की ऊर्जावान व निष्ठावान कार्यकर्ता थी।

उन्होंने कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस सहित मुख्य संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लंबे समय तक योगदान किया। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। श्रद्धांजलि सभा में डा.संतोष चौहान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर अध्यक्ष लता जोशी, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नलिनी दीक्षित, प्रदेश सचिव शशि झा, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य ग्रेस कश्यप, पूर्व प्रदेश सचिव सुमन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, श्रुति गुप्ता, दीपा वालिया, रचना शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *