मेयर अनिता शर्मा के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विधायक रवि बहादुर का स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 16 मार्च। कृष्णानगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर मेयर अनिता शर्मा के संयोजन मंे ज्वालापुर सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवि बहादुर का कांग्रेस पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि रवि बहादुर ऊर्जावान युवा नेता है। विधायक के रूप में जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे। रवि बहादुर की धर्मपत्नी दीपिका बहादुर नगर निगम पार्षद रहते हुए जनता की सेवा कर रही हैं और पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।

मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि विधायक रवि बहादुर का हरिद्वार और रानीपुर विधानसभा में प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित करे। इससे दोनों विधानसभा में चुनाव में हार से निराश कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश का संचार होगा। पार्षद उदयवीर सिंह चैहान और राजीव भार्गव ने कहा कि रवि बहादुर की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। विधायक कार्यकर्ताओं का सम्मान करते रहेंगे। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ जनसमस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद प्रतिनिधि अमन गर्ग, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, हरद्वारी लाल, राजकुमार ठाकुर, बृजमोहन बड़थ्वाल, नीलम शर्मा, दीपाली त्यागी, सतेंद्र वशिष्ठ, वसीम सलमानी, मनोज सैनी, अजय मुखिया, रणवीर शर्मा, सुमित भाटिया, संदीप कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।