मेयर ने दिए स्वच्छता समितियों का गठन करने के निर्देश

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 जून। मेयर अनिता शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मौहल्ला स्वच्छता समितियों को गठन करने के निर्देश दिए हैं। मौहल्ला स्वच्छता समितियों का गठन करने के निर्देश देते हुए पत्र में मेयर अनिता शर्मा ने कहा है कि नगर निगम में 60 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में सफाई के लिए पांच कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लेकिन पूरे वार्ड की सफाई के लिए पांच सफाईकर्मी पर्याप्त नहीं है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी लगाए जाने चाहिए। जिससे वार्डो में साफ सफाई का कार्य ठीक प्रकार से हो सके। इसके लिए सभी वार्डो में स्वच्छता समितियों का गठन कर समितियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए।