मेयर ने किया नगर निगम द्वारा प्रस्तावित टायल्स मार्ग का रिबन काटकर उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कांग्रेस हमेशा ही विकास की पक्षधर: अनिता शर्मा

टायल्स मार्ग के निर्माण से वार्डवासियों को मिलेगी राहत: यशवंत सैनी

हरिद्वार, 12 दिसम्बर। नगर निगम मेयर अनिता शर्मा ने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित टायल्स मार्ग का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाडा, पार्षद जफर अब्बासी, श्रमिक नेता राजवीर चौहान, कांग्रेसी नेता यशवंत सैनी ने टायल्स मार्ग के निर्माण पर हर्ष जताया। भारी संख्या में वार्ड नं. 46, नील खुदाना के नागरिकों ने टायल्स मार्ग निर्माण पर हर्ष जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मेयर का आभार जताया।
इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि वार्डों की समस्याओं का निस्तारण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाडा व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के अथक प्रयासों से टायल्स मार्ग का निर्माण प्रारम्भ कर दिया गया है। कांग्रेस हमेशा ही विकास की पक्षधर है। जन समस्याओं के निराकरण में मिलजुलकर ही प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का भेदभाव विकास कार्यों में नहीं किया जाना चाहिए। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि नील खुदाना वार्डवासी काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़कों का निर्माण जनहित में किया जाना जरूरी है। पार्षद प्रतिनिधि सद्दकी गाडा हमेशा ही वार्डवासियों की समस्याओं को हल करने में प्रयास रहते हैं। वार्डों का समग्र विकास किया जाना जरूरी है। उन्हांेने कहा कि भाजपा लगातार भेदभाव पूर्ण नीति अपना रही है। कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में दोहरा मापदण्ड अपनाया जा रहा है लेकिन मेयर अनिता शर्मा जन समस्याओं के निराकरण में हर संभव प्रयास कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाडा व जफर अब्बासी ने कहा कि टायल्स मार्ग का निर्माण होने से वार्डवासियों को काफी राहत मिलेगी। मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने का लक्ष्य सभी को रखना चाहिए। उन्हांेने कहा कि बिना भेदभाव के निर्माण कार्य किये जाने चाहिए। पराग चाकलान ने टायल्स मार्ग निर्माण पर प्रारम्भ होने पर मेयर अनिता शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाडा आभार जताया। इस अवसर पर इकबाल काजमी, शाहनवाज, फिरोज, इकबाल, दिलनवाज आदि ने टायल्स मार्ग के निर्माण पर हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *