मस्जिदों, मंदिरों एवं गुरूद्वारों के सामने मार्ग पर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए-मनव्वर कुरैशी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 15 अप्रैल। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मस्जिदों, मंदिरों एवं गुरूद्वारों के सामने मार्ग पर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। अन्य धार्मिक स्थलों का भी विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। माहे रमजान का महीना चल रहा है। मस्जिदों में रोजेदारों की आवाजाही बनी रहती है। मस्जिदों के समक्ष उचित प्रकाश की व्यवस्था की जानी चाहिए।

मनव्वर कुरैशी ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान भी चलाए जाने चाहिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष तौर पर मस्जिदों एवं मंदिरों के सामने वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। नगर निगम के अधिकारियों को भी इस और ध्यान देना चाहिए। विभिन्न वार्डो में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। बिजली पानी सुचारू रूप से आपूर्ति को बहाल किया जाना चाहिए। किसी को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मंदिरों, मस्जिदों, गुरूद्वारों के समक्ष पथ प्रकाश की व्यवस्था का जायजा लिया जाए। जिन स्थानों पर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। उसको ठीक किया जाना चाहिए। माहे रममान में विभिन्न मोहल्लों में व्यापक रूप से सफाई की जानी चाहिए। सड़कों का कूड़ा समय रहते उठना चाहिए। नालियों की सफाई नियमित रूप से की जाए। किसी की भी भावनाएं आहत ना हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *