प्रदेश व्यापार मण्डल की महानगर कार्यकारिणी घोषित

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 15 जून। प्रदेश व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट व महामंत्री सुमित अरोरा ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व संरक्षक मण्डल से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। नवगठित कार्यकारिणी में महानगर उपाध्यक्ष प्रणय पचभैया,मनोज सिरोही, अंकुर पालीवाल, राजकुमार वर्मा, सचिव दीपक गोनियाल, आशीष जैन, पंकज सिंघल, अनुज गुप्ता, मानस गोयल, संयुक्त सचिव मनीष जैन, विमल कुमार, संगठन मंत्री दीपक गुप्ता, सुमित शर्मा, मनीष चोटाला व प्रचार मंत्री प्रदीप अग्रवाल बने है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों को किसी नेता या सरकार के सामने झुकने नहीं देंगे।

आज व्यापारी वर्ग की हालत बहुत खराब है और प्रदेश व्यापार मण्डल आज सरकार से निरंतर संघर्ष कर रहा है और माँग कर रहा है कि सभी व्यापारियों की आर्थिक सहायता की जाए, यदि सरकार नहीं मानेगी तो आन्दोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा ने कहा कि आम व्यापारियों की आवाज बन गया है। प्रदेश व्यापार मण्डल और व्यापारी हितो के लिए संघर्ष करना ही हमारा संकल्प है। वरिष्ठ व्यापारी नेता पूर्व युवा शहर अध्यक विशाल मूर्ति भट्ट ने कहा कि व्यापार मण्डल को राजनेताओं से मुक्त करने वाला संगठन हमारा व्यापार मण्डल बन गया है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोरा, शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सुभाष नगर अध्यक्ष संजीव वर्मा, हर की पैड़ी अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट व सोनाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *