मण्डल उपाध्यक्ष गौरव कौशिक ने किया मेडिकल स्टोर का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 26 अक्टूबर। राजागार्डन जगदीशपुर जमालपुर रोड पर श्री भानु मेडिकल स्टोर क्लीनिक का भाजपा नेता मण्डल उपाध्यक्ष गौरव कौशिक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलाके में मेडिकल स्टोर खुलने से मरीजों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सस्ते दामों पर लोगों को दवा उपलब्ध कराएं, ताकि गरीब से गरीब लोग पूर्ण रूप से ईलाज करा सकें और उनकों दवा दुकान से लाभ मिल सके।

गरीब की सेवा करना ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। गौरव कौशिक ने कहा कि दवा केंद्रों पर मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दवाएं उपलब्ध की जानी चाहिए। जिस क्षेत्र में दवा केंद्र है। समस्त रोगों की दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जिससे मरीजों को इधर उधर ना भटकना पड़े। वहीं क्लीनिक संचालक रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि अच्छी से अच्छी क्वालिटी और उचित मूल्य की दवाइयां लोगों को उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है।

इस अवसर पर डी.आर.जी. चौधरी, डा.ए.के. गुप्ता, हीरा सूर्यदेव, मण्डल उपाध्यक्ष गौरव कौशिक के निजी सचिव पंकज भूटानी, बलराम, राहेश नौटियाल, पंकज, रजत, अंकुर बत्रा, दीपक तिवारी, हेमंत तिवारी, मोनू तिवारी, सुधीर सिंह, प्रमोद जायसवाल, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।