मंडी समिति उपाध्यक्ष बनाए गए मयंक शर्मा ने किया गंगा पूजन

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 11 जनवरी। ज्वालापुर मंडी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्ति किए गए मयंक शर्मा ने सपरिवार हर की पौड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया। । उन्होंने कहा कि ज्वालापुर मंडी समिति के उत्थान के लिए और आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

मंडी समिति के आढ़तियों और सरकार में भी बेहतर तालमेल बनाकर आढ़तियों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मयंक शर्मा जैसे युवा कर्मठ और अनुभवी व्यक्तित्व को जिम्मेदारी दिए जाने से हरिद्वार में उत्साह की लहर है। मयंक शर्मा पुरोहित समाज से आते हैं। उनके इस मनोनयन से आगामी विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां पार्टी को लाभ मिलेगा। वहीं हरिद्वार और उसके आसपास की सीटों में में भी पार्टी अपना परचम लहरायेगी।

इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता पार्षद एकता गुप्ता, ललित नय्यर, तरुण नैयर, बलराम कपूर, ऋषि सचदेवा, अंकुश रोहिल्ला, गिरीश भारद्वाज, अंकुर राणा, अभिषेक भार्गव आदि मौजूद रहे।