मनोज चौहान बने इंडियन किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love


संंतोष उपाध्याय

हरिद्वार, 2 जून। जनपद के वरिष्ठ किसान नेता चैधरी मनोज चौहान को इंडियन किसान यूनियन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यूनियन के प्रदेश काॅर्डिनेटर व मीडिया प्रभारी पंकज सैनी ने पंकज चौहान के मनोयन की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश दिया। इंडियन किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए मनोज चौहान ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद के प्रति जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए कहा कि किसानों के हितों में काम किया जाएगा। किसानों की समस्याओं के निस्तारण में हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मनोज चौहान ने कहा कि देश के अन्नदाता की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सरकार को निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए। किसानों की मांगों को प्रमुखता से हल किया जाना चाहिए। देश का किसान खुशहाल होगा तो देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। मनोज चौहान ने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। किसानों की समस्याओं के निस्तारण में हरसंभवप प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।