विडियो :-मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा तेजी से विकास-मनोज गौतम

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 सितम्बर। रेल मंत्रालय के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी दीघार्यू की कामना की। मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए मनोज गौतम ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हुए जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की राजनीति में नया आयाम स्थापित करते हुए भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही है। भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की जीरो टालरेंस नीति का पालन करते हुए लगातार सख्त कर्रवाइ्र्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *