मनोज द्विवेदी ने अनशन समाप्त कराया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 13 फरवरी। विधानसभा ज्वालापुर में ग्रामीण क्षेत्र में कई ग्रामीणों के बिजली विभाग ने बकाया बिल की आड़ में अचानक बिजली के कनेक्शन काट दिए । जिसके विरोध में बहादराबाद स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अमित का अनशन दूसरे दिन विद्युत विभाग के एसडीओ तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समझौते के बाद खत्म करवाया।

आम पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज द्विवेदी ने जूस पिलाकर अमित कुमार की 2 दिनों से जारी भूख हड़ताल का समापन कराया। एसडीओ और आप कार्यकर्ताओं में बनी सहमति के बाद सभी कनेक्शन जोड़े जाएंगे तथा बकाया किस्तों में वसूला जाएगा। इस बाबत एसडीओ ने मातहमों को आदेश जारी कर दिए हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, सैक्टर इंचार्ज नवीन मारिया, संगठन मंत्री पवन ठाकुर, मास्टर प्रवीण चैहान, हेमा भंडारी, ममता सिंह, अनिल सती, महेश सहगल, फिरोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।