मंशा देवी रोपवे का संचालन करे राज्य सरकार-दिनेश जोशी

Haridwar News
Spread the love

विकास झा


हरिद्वार, 27 जुलाई। वरिष्ठ समाजसेवी एवम नगर पालिका के पूर्व सभासद दिनेश जोशी ने प्रदेश सरकार से मंशा देवी रोपवे का संचालन अपने हाथों में लेने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में दिनेश जोशी ने कहा कि इससे सरकार की आय में वृद्धि होगी साथ ही यात्रियों को भी लाभ होगा। साथ ही रोजगार में भी वृद्धि होगी। दिनेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार को मंशा देवी मार्ग पर शीघ्र ही रोप वे का संचालन करना चहिए। रोप वे का संचालन न होने से जहां सैकड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

वहीं श्रद्धालु मां मंशा के दर्शनों से वंचित हो रहे हैं। दिनेश जोशी ने कहा कि सरकार को रोप वे का संचालन स्वयं करना चाहिए। रोपवे का संचालन कर रही कम्पनी की लीज अवधि समाप्त हो गयी है। कंपनी पर निगम की 134 करोड़ रूपए की धनराशि बकाया चली आ रही है। जिसे कंपनी अब तक चुका नहीं पायी है। इसके अलावा कंपनी के साथ चल रहे मुकद्मे में निगम के लाखों रूपए खर्च हो चुके हैं। यदि राज्य सरकार रोप वे संचालन खुद करती है तो करोड़ो रूपए आमदनी सरकार को होगी और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।

यदि सरकार रोप वे का संचालन करने में अपने आप को असमर्थ समझती है तो शीघ्र ही रोप वे संचालन के लिए टेन्डर आमंत्रित करे। दिनेश जोशी ने कहा कि सरकार को एक और बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस स्थान पर रोप वे का संचालन हो रहा था। वह स्थान टाईगर रिजर्व पार्क के प्रतिबन्धित क्षेत्र में आता है। इसलिए पहले रोप वे संचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *