केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की प्रशंसा

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी
जनकल्याण के लिए समर्पित भावना से काम कर रहे ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य-कमल खड़का
हरिद्वार, 19 अप्रैल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने जनकल्याणकारी कार्यो के माध्यम से समाज और राष्ट्र के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहे गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। ट्रस्ट के चेयरमैन कमल खड़का को भेजे संदेश में डा.निशंक ने कहा है कि संविधान राज्य सरकार को जनकल्याणकारी राज्य के रूप में काम करने का निर्देश देता है। यह निर्देश वे आदर्श लक्ष्य हैं जो किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं। इन लक्ष्यों को पाने में कार्यपालिका के साथ-साथ सामाजिक संगठन तथा विभिन्न सामाजिक समूह आगे आएं तो राष्ट्र की प्रगति को कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती।

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण एवं शहरी युवाओं तथा महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार प्रदान, उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाना तथा सरकार और आम जनता के बीच दूरियों को कम करने हेतु विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निष्पादन करना, निश्चित रूप के साथ हरिद्वार के साथ पूरे भारत के विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक सम्मानीय कदम है। संवाद, सहभागिता, और समर्पण के माध्यम से लोक कल्याण संबंधी गतिविधियों में जुटे ट्रस्ट और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

ट्रस्ट के चेयरमैन कमल खड़का ने केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय परिवारों के उत्थान के साथ बालक बालिकाओं की शिक्षा, गरीब कन्याओं का विवाह, महिला उत्थान को लेकर ट्रस्ट का सभी पदाधिकारी व सदस्य निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कमल खड़का ने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *