सुभाषगढ़ में पानी भरने कई कच्चे मकान गिरे

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


क्षति का आंकलन करने पहुंचे पटवारी ने ली ग्रामीणों से जानकारी
हरिद्वार, 16 जुलाई। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से ग्राम सुभाषगढ़ में कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नुकसान का आंकलन करने के लिए गांव पहुंचे पटवारी समस्याओं से अवगत कराते हुए ग्रामीण देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस कमरे में उनकी माता निवास रह रही थी। बारिश में वह कमरा गिर। इसके साथ दो अन्य मकान भी भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। कमरों में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। देवेंद्र शर्मा ने बताया कि परेशानी के चलते पांच दिन से चाचा के घर में रह रहे हैं।

सुदेश रानी ने बताया कि उनके तीन कच्चे घर बारिश के कारण ढह जाने के कारण परिवार के साथ रिश्तेदारों के यहां आसरा लेना पड़ा है। गांव के उप प्रधान गौरव शर्मा, ग्रामीण प्रेम कीर्ति, ललित शर्मा ने बताया कि गांव में बरसात का पानी घुसने से बहुत नुकसान हुआ है। घरों में पानी भरने से कच्चे मकान गिर गए। सामान के साथ फसलें भी बर्बाद हो गयी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व विधायक रवि बहादुर ने भी गांव का दौरा किया था और राहत दिलाने का आश्वासन दिया था। पटवारी हरेंद्र रावत ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी जाएगी।