विडियो:-मौलाना आरिफ ने दी हज यात्रीयों को ट्रेनिंग‌

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 मई। ज्वालापुर स्थित मदरसा अरबिया दारूल उलूम रशीदिया में हज यात्रीयों के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मदरसे के प्रबंधक मौलाना आरिफ ने हज यात्रीयों को हज यात्रा के नियमों की जानकारी दी। मदरसा प्रबंधक मौलाना आरिफ ने कहा कि हज यात्रा प्रत्येक मुस्लिम के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है। इसलिए प्रत्येक हज यात्री को हज यात्रा के तौर तरीकों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने हज यात्रायों को जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु साथ ना ले जाएं। अपने देश के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखें।

किसी भी प्रकार की गलती ना करें। सभी दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने हज यात्रीयों को नमाज के तौर तरीकों के संबंध में भी जानकारी दी और कहा कि हज कमेटी द्वारा हज यात्रीयों को मूलभूत जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही हैं। भारत सरकार द्वारा हज यात्रीयों की सुविधा के लिए हज सुविधा एप भी लांच किया गया है। जिससे यात्री जरूरी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने हाजीयों को अहराम बांधने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान हाजी फरमान जावेद अंसारी,मौलाना वकील, कारी सुफियान, शौकीन, साजिद, शादाब, इनाम, शौकीन, शोएब, मास्टर साजिद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *