मेयर किरण जैसल ने वार्ड 5 गंगाधर महादेव नगर में चलाया विशेष अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 मार्च। वार्ड 5 गंगाधर महादेव नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर किरण जैसल ने अधिकारियों कर्मचारियों को त्योहार के मद्देनजर वार्डों में सफाई व्यवस्था लागू करने के साथ नियमित रूप से सफाई अभियान को संचालित करने के निर्देश दिए। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नियमित रूप से विभिन्न वार्डों में कर्मचारियों अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

त्योहारों के अवसर पर चलाया जा रहा सफाई अभियान धर्मनगरी को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को गंदगी मुक्त बनाना है। वार्ड पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए। वार्ड पार्षद की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने वार्ड की जनता को सहयोग प्रदान करें। नालियों नालो एवं सड़कों की सफाई से गंदगी से निजात मिलती है।

इस दौरान चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील मलिक, सफाई नायक अभिनव चंचल, कुलदीप एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लिया।