मेयर किरण जैसल ने वार्ड 31 में चलाया विशेष सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश
हरिद्वार, 25 मार्च। मंगलवार को वार्ड 31 रविदास बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में मेयर किरण जैसल भी शामिल हुई और नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेयर किरण जैसल ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसलिए अपने घरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। नालों नालियों की सफाई नियमित रूप से की जानी जाए।

निर्देश देते हुएउन्होंने कहा कि वार्ड निवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। सड़कों का कूड़ा समय रहते उठाया जाना चाहिए। उन्होंने वार्ड वासियों से भी अपील की कि घरों के आसपास एवं सड़कों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। गर्मी लगातार बढ़ रही है। संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं बनी रहती हैं। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जनता का सहयोग कर रहे हैं। वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कहा कि विशेष सफाई अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। वार्डों में लगातार साफ सफाई की जा रही है।

लोगों की सहभागिता भी विशेष सफाई अभियान लगातार बनी हुई है। लोगों में सफाई के प्रति भी जागरूकता उत्पन्न हो रही है। मेयर किरण जैसल जनता के वादों पर खरा उतर रही हैं। इस दौरान सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास चौधरी, सफाई नायक सलेकचंद, बलराम, दीपक, प्रदीप के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विशेष सफाई अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।