मेयर किरण जैसल ने शहरी विकास सचिव के साथ बैठक कर कुंभ मेला कार्यो की समीक्षा की

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 23 सितम्बर। मेयर किरण जैसल ने नगर अधिकारियों के साथ सचिवालय में शहरी विकास सचिव नितेश झा के साथ बैठक कर अगले वर्ष आयोजित किए जाने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे विकास एवं अवस्थापना संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कुंभ के दृष्टिगत नगर निगम क्षेत्र में आवश्यक जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने, सफाई व्यवस्था, आंतरिक सड़कों के निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी तथा अन्य आवश्यक कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन में नगर निगम की अहम भूमिका होगी। कुंभ से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता एवं स्थायित्व पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ की तैयारियों से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाई जाए।

शहरी विकास सचिव नितेश झा ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की समयसीमा, वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अधिशासी अभियंता रचना पायल सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply