मेयर किरण जैसल ने किया ज्वालापुर में सफाई कार्यो का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 2 जुलाई। आगामी मानसून सीज के दृष्टिगत बृहष्पतिवार को मेयर किरण जैसल ने ज्वालापुर क्षेत्र में सफाई कार्यों का निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने व्यापारियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग और दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने की अपील की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि अतिक्रमण होने से निगम कर्मचारियों को नालों की साफ़ सफाई करने में परेशानी आती है।

अच्छे से सफाई नहीं होने से कर्मचारियों की सारी मेहनत बेकार हो जाती है। इसलिए सभी व्यापारी सफाई कार्यों में सहयोग करें व शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहभागिता करें। मेयर ने मुख्य सफाई निरक्षक विकास चौधरी और सफाई निरक्षक बंटी को सफाई कार्यों में तेज़ी लाने और नियमित रूप से सफ़ाई कराने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान पार्षद अन्नू मेहता, विपिन गुप्ता, आशीष मेहता, विनोद वर्मा, जगदीश अरोड़ा, अंकुर मेहता, कमल बटला, संदीप संसारिया, सुशील मेहता, संजीव चौहान, गौरव जयसिंह, देवेंद्र मेहता, अंकित खुराना, निर्मल सिंह, देवेंद्र कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply