सफाई कर्मियों की मांगों के समर्थन में कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 1 दिसम्बर। मौहल्ला स्वच्छता समितियों का गठन, हटाए गए संविदा सफाई कर्मचारियों की बहाली, ठेका प्रथा समाप्त करने तथा मृतक आश्रित सेवा नियमावली बदलने, नगर निगम के क्वार्टरों मे रह रहे सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देने आदि मांगों को लेकर हरकी पैड़ी पर चल रहा कर्मयोगी कल्याणकारी समिति का धरना व आमरण अनशन निरंतर जारी है। स्वास्थ में गिरावट आने पर आमरण अनशन पर बैठे समिति के जिला अध्यक्ष सुशील को स्वास्वथ्य विभाग द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में वाल्मिीकि चैक पर प्रदर्शन किया और मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। जिला चिकित्सालय में भर्ती सुशील वाल्मीकि का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उनका अनशन निरंतर जारी है। मांगे माने जाने तक वह अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार व नगर निगम प्रशासन सकारात्मक रूख दिखाते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।