विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल ने किया व्यापारियों से संवाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


जीएसटी दरों में छूट के फायदे बताए, स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया
हरिद्वार, 23 सितम्बर। भाजपा द्वारा मनाए जा रहे जीएसटी उत्सव के तहत नगर विधायक मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में व्यापारियों से संवाद किया और जीएसटी दरों में छूट के फायदे बताए।
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरें घटाए जाने का ऐलान करने के बाद भाजपा जीएसटी उत्सव मना रही है। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यापारियों और आम लोगों को जीएसटी दरों में छूट के फायदे बता रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर विधायक मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने चंद्राचार्य क्षेत्र में व्यापारियों से मिलकर विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दरें घटाए जाने के फायदे बताए। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि जीएसटी दरे घटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों और आम लोगों को राहत देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन में मिली छूट का फायदा उठाएं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी दरें घटाए जाने के क्रांतिकारी फैसले का सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान भी किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक, सुनील गुलाटी, भाजपा नेता विकास तिवारी, पूर्व पार्षद विनीत जौली, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।