रेलवे स्टेशन पर बढ़ रहा है बंदरों का आतंक, देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बंदर सर दर्द बने हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर बंदरों की बढ़ती संख्या यात्रियों के लिए डर का माहौल पैदा कर रही है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर देश दुनिया से यात्रियों का आगमन रहता है। बंदर यात्रियों का सामान उठा लेते हैं। कई बार तो बंदर यात्रियों को घायल भी कर देते हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर बंदरों से भयभीत रहते हैं। प्लेटफार्म पर बंदर कभी भी उत्पाद मचाने लगते हैं। यात्रियों का सामान भी लेकर भाग जाते हैं। रेलवे स्टेशन के प्रत्येक कोने पर बंदर बैठे रहते हैं।

यात्रियों की खाने की वस्तुओं को लेकर भाग जाते हैं।हरिद्वार के कुछ क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के लोग भी वन विभाग एवं नगर निगम से बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। डीएफओ नीरज कुमार ने कहा कि बंदरों से संबंधित शिकायत पर वन विभाग बन्दर पकड़ने वाली टीमे तुरंत एक्शन लेती है। बंदरों को पकड़ कर चिड़ियापुर के वन्यकरण केन्द्र में ले जाकर बंदरों को छोड़ दिया जाता है। शहरी क्षेत्र से भी बंदरों को पकड़ने की मुहिम लगातार चलाई जा रही है।

समाजसेवी डॉक्टर विशाल गर्ग ने कहा कि रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बंदरों के आतंक से लोग डरे सहमे हैं। बंदर कई बार लोगों को घायल कर देते हैं। वन विभाग को ठोस उपाय करना चाहिए। रेलवे स्टेशन से बंदरों को पकड़ने की मुहिम बड़े स्तर से चलाई जाने की जरूरत है। यात्रियों की सुरक्षा जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *