युवा मोर्चा मध्य हरिद्वार मण्डल की कार्यकारिणी का गठन किया

Uncategorized
Spread the love

तनवीर
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भारी जीत हासिल करेगी भाजपा-शिवम बंधु
हरिद्वार, 15 मार्च। भाजपा युवा मोर्चा के मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष विजय विक्की शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सहमीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी। आकाश चैहान, विष्णु अरोड़ा, गौरव पाल, राजन मेहंदीरत्ता, अशोक भट्ट, नवीन कुमार, श्रेय लालवानी, सुमित शर्मा, वीरू सोलंकी, अमित राणा, जतिन, नवीन सिंह, अनूप सैंनी, मनीष तनेजा, कुमार शानू को जिम्मेदारी दी गयी। खन्ना नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर उनके प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

मुकेश कौशिक ने कहा कि युवा मोर्चा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी। युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय विक्की शर्मा पार्टी हित में योगदान देंगे। नवनियुक्त पदाधिकारी जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीति व सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भारी जीत दर्ज कर भाजपा दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएगी। मण्डल महामंत्री ब्रिजेश चैधरी व शिवम बंधु गुप्ता ने कहा कि एकता के बल संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए युवा मोर्चा के पदाधिकारी जन समस्याओं के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान करें। प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समूचे क्षेत्र की जनता को दिलाने का भरपूर सहयोग करें। शिवम बंधु गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश के विकास में अपना योगदान देगा तथा मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा भारी जीत हासिल करेगी। संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करें। नवनियुक्त महामंत्री युवा मोर्चा आकाश चैहान व विष्णु अरोड़ा ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए युवा मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

मण्डल उपाध्यक्ष गौरव पाल व वीरू सोलंकी ने कहा कि युवा मोर्चा 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार, मण्डल उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, मण्डल मंत्री प्रदीप मेहता, सुभाष सैनी, पीयूष जोशी, मयंक सोलंकी, रवि सैनी, विराज आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *