एसएमजेएन कालेज व राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के बीच हुआ एमओयू

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 सितम्बर। एसएमजेएन कालेज एवं राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के मध्य उच्च शिक्षा तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक लिखित समझौता (एमओयू – मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हुआ। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दोनो संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस एमओयू से शोध, परामर्श एवं ज्ञान के क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद, तथा सामाजिक कार्यों में बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु इस तरह के एमओयू निश्चित रूप से सहायक होंगे।

कालेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि यह समझौता विशेषतः विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया हैं। अब इसके माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल प्रयोगशालाओं का लाभ मिल सकेगा। अपितु ज्ञान और परामर्श के भी अधिक अवसर तथा स्रोत मिल पाएंगे। प्रो.बत्रा ने बताया कि इस एमओयू से पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को भी गति प्राप्त हो सकेगी।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के प्राचार्य डा.संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि दोनो संस्थाओं के बीच में लिखित समझौते से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए और अधिक संसाधन प्राप्त होंगे तथा शिक्षकों को भी संस्थाओं के माध्यम से अनेक अवसर मिल पाएंगे। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के डा.युवराज सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर होने पर दोनो प्राचार्याे का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा.सकुंज राजपूत तथा आदित्य गौड़ उपस्थित रहे।