विडियो :-किसानों के सच्चे हितैषी हैं मुलायम सिंह यादव-डा.राजेंद्र पाराशर

Haridwar News Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 22 नवम्बर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक तथा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया तथा मां गंगा से उनकी दीघार्यू की कामना की। ललतारौ पुल स्थित सपा कार्यालय पर केक काटकर कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की बधाई देते हुए सपा के प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि किसानों के सच्चे हितैषी मुलायम सिंह यादव ने किसानों के हितों में ऐतिहासिक कदम उठाए। लेकिन मोदी सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।

किसानों के लंबे आंदोलन के बाद सरकार ने कृषि कानून रद्द करने का फैसला लिया। यूपी में अगले वर्ष होने वाले चुनावों में सपा भारी जीत दर्ज कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उत्तराखण्ड में भी सपा शानदार प्रदर्शन करेगी तथा बिना सपा के उत्तराखण्ड में कोई सरकार नहीं बन पाएगी। प्रदेश सचिव मशकूर कुरैशी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव मैं अन्य पार्टियों को मुंह की खानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों द्वारा जनता को भ्रमित किया गया और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। किसानों, महिलाओं व बेरोजगारों के साथ भेदभाव किया गया। उसे जनता समझ चुकी है। उत्तर प्रदेश में अगली सरकार सपा की होगी।
सपा महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों के चलते उत्तराखण्ड के युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

बारी बारी से प्रदेश की सत्ता संभाल रही भाजपा व कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को लूटने खसोटने का काम किया। शहीदों की भावनाओं के अनुरूप राज्य बन नहीं पाया। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल देवस्थानम् बोर्ड को भंग करे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पराशर, वरिष्ठ नेता सपा मशकूर कुरेशी, सपा महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ,लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव सपा श्रवण शंखधर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शिवम गिरी, विपिन किमोठी, आदेश पंडित, सोम चैहान, बादल शर्मा, सुभाष सिंह, कार्यालय प्रभारी जयराम सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *