तनवीर
हरिद्वार, 22 मई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को डेंगू नियंत्रण के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर लेनी चाहिए। गर्मी लगातार बढ़ रही है। संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि डेंगू प्रतिवर्ष धर्मनगरी में फैलता है। विभागीय अधिकारियों को पूर्व से ही डेंगू नियंत्रण के लिए कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। मनव्वर कुरैशी ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास का वातावरण शुद्ध रखें। पुराने टायर, गमले, फ्रिज की ट्रे आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें। डेंगू पर नियंत्रण पाना है तो जागरूक रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को डेंगू पर नियंत्रण के लिए कमर कस लेनी चाहिए।