तनवीर
हरिद्वार, 19 अक्तूबर। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड 13 के गोकुल धाम में सड़क व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूलमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और आभार प्रकट किया। राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जो कार्य रह गए हैं। उन्हें भी जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों व नालीयों का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को बरसात में जलभराव से मुक्ति और आवागमन में सुविधा मिलेगी।
राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रत्येक कॉलोनी व क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। शीघ्र ही नवोदय नगर में कई विकास के कार्य शुरू कराए जाएंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, वेदांत चैहान, देशराज पैन्यूली, दीपक मौर्या, राजीव, अरुण डियूनडी, महेश तोमर, जयराम, कृष्णा, मुंदरी लाल, संजय कुमार, सुनील नेगी, संतराज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


