विडियो :-नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे मेयर : आलोक चौहान

Politics
Spread the love


उपनगरी ज्वालापुर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर भड़के भाजपाई
हरिद्वार, 26 दिसम्बर। चौक बाजार ज्वालापुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जटवाड़ा पुल पर एकत्र होकर मेयर अनीता शर्मा के खिलाफ बदहाल सफाई व्यवस्था को अतिशीघ्र दुरूस्त करने की मांग को लेकर रोष जताते हुए भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मेयर अनीता शर्मा की इस्तीफे की भी मांग की।
मण्डल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा नगर निगम की वार्डों की सफाई व्यवस्था को लेकर संजीदा नहीं है।

उपनगरी ज्वालापुर के वार्डों की हालात खराब है। सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैला रहता है। दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। केआरएल कम्पनी के सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। मेयर अनीता शर्मा उपनगरी ज्वालापुर की बदहाल सफाई व्यवस्था की उपेक्षा कर रही है जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेयर अनीता शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।


महामंत्री आलोक चौहान, प्रिंस लोहट ने कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। मेयरपति अशोक शर्मा लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर नौटंकी कर रहे हैं। पार्षदों की शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। वार्डों की हालात खराब हो चुकी है। जगह-जगह कूड़े के अम्बार लगे हुए हैं। व्यापारी परेशान हैं। आम जनमानस को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। मेयर अनीता शर्मा सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। केआरएल कम्पनी को लेकर नौटंकी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर की उपेक्षा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मेयर अनीता शर्मा को जनहित में इस्तीफा दे देना चाहिए। मोहित शर्मा ने गंदगी के कारण महिलाएं, बच्चे व बूढ़े परेशान हैं। घरों का कूड़ा समय पर नहीं उठता है। संक्रमण रोगों की फैलने की संभावना बनी रहती हैं। मात्र भाजपा पर आरोप लगाकर मेयर अनीता शर्मा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती हैं। नगर निगम के वार्डों की बदहाल सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाये। वरना भाजपा कार्यकर्त्ता चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शुगन भगत, संतोष सैनी, राजकुमार, मोहित शर्मा, हिमांशु वर्मा, कविता शर्मा, गोपाल शर्मा, आकाश, क्षितिज गौतम आदि समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *