राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में आचार्यकुलम की छात्रा आरूषि सिंह ने प्राप्त किया प्रथम पुरूस्कार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 14 दिसम्बर। राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में राष्ट्रपति द्वारा आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् की छात्राओं आरुषी सिंह को प्रथम व शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार मिलने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। नई दिल्ली में ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए 70 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 225 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया था। इस प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् की आरुषी सिंह को प्रथम पुरस्कार स्वरूप एक लाख का चेक, एक लैपटॉप, गोल्ड मैडल व प्रमाण पत्र और शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप पंद्रह हजार का चेक, एक टैब व प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

विज्ञान भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सभी विद्यार्थियों को इसरो घूमने का अवसर भी मिलेगा। आरूषि सिंह व शताक्षी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए स्वामी महाराज ने कहा कि आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने अपने दिव्य कला कौशल से श्रेष्ठता का अतुलनीय कीर्तिमान रचा है।

छात्राओं की इस उपलब्धि में आचार्यकुलम् के कला आचार्य संजय कुमार जायसवाल की बड़ी भूमिका रही, जिनके अथक परिश्रम से यह संभव हो पाया है। इस अवसर पर आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा डा.ऋतंभरा शास्त्री, प्राचार्या श्रीमती आराधना कौल, स्वामी असंगदेव, स्वामी अर्जुनदेव, उपप्राचार्य तापस कुमार बेरा ने भी कला आचार्य संजय कुमार जयसवाल व दोनों छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वचन प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *