नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में आचार्यकुलम ने जीते नौ पदक

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 नवम्बर। मथुरा में आयोजित नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में आचार्यकुलम की छात्राओं ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्राउंज मेडल सहित कुल नौ पदक जीते। 2022 जो कि जो 7 से 9 नवंबर तक योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 7 से 9 नवम्बर तक मथुरा के बाजना आयोजित की गई नेशनल योगासन स्पोर्टस चैंपियनशिप में देश के लगभग 800 बालक व बालिकाओं ने अलग-अलग ग्रुप में भाग लिया।

ताईवान की टीम ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 9 से 15 आयु वर्ग में आचार्यकुलम टीम की कविता पांडे, अविशी अली, तनीषा अग्रवाल ने क्रम से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ आर्टिस्टिक सिंगल में कविता पांडे, तनीषा अग्रवाल प्रथम स्थान लेकर सबसे आगे रही। अविशी अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर में कविता पांडे व तनिष्का अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 से 20 आयु वर्ग में तन्मय हेमराज ने ट्रेडिशनल आसन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।