तनवीर
दीपावली के शुभ अवसर पर ज्वालापुर समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति ने दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि रोशनी का यह पर्व एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
भगवान राम के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि समाचार वितरक प्रहरी के रूप में काम करते हैं।उपभोक्ताओं को समय से समाचार पत्र वितरित कर अपनी भूमिका निभाते चले आ रहे हैं ।
यूनियन उपाध्यक्ष हरजीत सिंह एवं गुरमीत सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है अपने घरों को रोशनी से जगमगाए भगवान गणेश लक्ष्मी की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है
शाहनवाज अब्बासी व मेहताब अंसारी उर्फ जॉनी ने दीपावली की बधाई दी और कहा कि समाचार वितरक लगातार कई वर्षों से दीपावली पर्व एक साथ मनाते चले आ रहे हैं।समिति के द्वारा समाचार वितरकों को उपहार भी भेंट किए जाते हैं उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई एकता को भी यह पर्व दर्शाता है। इस अवसर पर सलीम ,सुशील, राजकुमार,इंतजार, अनिल आदि मौजूद रहे।