नाईट क्रफ्यू लगाने की नीति पर सवाल उठाए

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 10 अप्रैल। किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव कार्तिक कुमार चेयरमैन ने सरकार द्वारा प्रदेश के कुछ हिस्सों में नाईट क्रफ्यू लगाने की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे रात्रि के समय रिक्शा, आॅटो, टैक्सी व ठेली आदि लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले गरीबों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

सरकार को नाईट क्रफ्यू लागू करने से पहले गरीबों की स्थिति का ध्यान रखते हुए उनकी मदद करनी चाहिए। उनके भोजन की व्यवस्था के साथ बिजली, पानी के बिल माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के नाम पर मनमर्जी कर रही है। जिन प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं। वहां हो रही रैलियों में लाखों की भीड़ इकठ्ठा हो रही है। लेकिन हरिद्वार में हो रहे कुंभ में आने से श्रद्धालुओ को रोका जा रहा है। सरकार की इस नीति को सहन नहीं किया जाएगा।