शाम 8 बजे तक नौ लाख पैंतालीस हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी एवं विभिन्न घाटों पर सांय 8 बजे (आरती तक ) तक 9,45000( नौ लाख पैंतालीस हजार) श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित करते हुए अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे हैंl

जनपद में इस पर्व को संपन्न कराए जाने के लिए विभिन्न यात्रा प्लान लागू किए गए।साथ ही छपार (उत्तर प्रदेश) से लगातार संपर्क में रहकर वाहनों के आने जाने का डेटा संकलित किया गया। जिस कारण पूरे मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं रही और मेला सकुशल संपन्न हुआ ।