निरंतर जारी है बीइंग भगीरथ का अभियान

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

अमरीश

सील्ड इलाकों में भी सेवा अभियान में जुटे हैं बीइंग भगीरथ के स्वयंसेवी-शिखर पालीवाल

हरिद्वार, 11 अप्रैल। बीइंग भगीरथ टीम ने धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा, लाचार लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। लगातार लाॅकडाउन में बीइंग भगीरथ की टीम निस्वार्थ सेवाभाव से अपने कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। बीइंग भगीरथ रसोई में खाना तैयार कर सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। संयोजक शिखर पालीवार ने बताया कि टीम के सदस्य चार जोन में जरूरतमंदों को राशन वितरित करने के साथ साथ लगातार पुलिस प्रशासन को भी भोजन पानी की व्यवस्था करा रहे हैं। एमरजेंसी सेवाओं के बारे में भी पम्पलेट द्वारा जनजागरूकता भी की जा रही है। रोजाना 13 सौ काॅल द्वारा कोरोना संबंधित सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

शिखर पालीवाल ने कहा कि यह समय सेवा करने का है। पीड़ित लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में हरसंभव प्रयास करने चाहिए। लाॅकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। शिखर पालीवाल ने क्षेत्र के लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अवश्य रखें। मूंह पर माॅस्क अवश्य लगाएं। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन होगा तो कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। टीम के सदस्य क्षेत्र में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपना योगदान दे रहे हैं। खाने के साथ साथ मास्क सेनेटाइजर भी वितरित किए जा रहे हैं। यह अभियान निरंतर लाॅकडाउन के दौरान जारी रहेगा। तन्मय शर्मा ने कहा कि लाॅकडाउन की सफलता जनता पर ही निर्भर है। अपने घरों से बाहर ना निकलें अति आवश्यकता है तो आवश्यक सेवाएं दे रहे लोगों से संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस विभिन्न चैराहों व मार्गो पर लोगों को समझाने का कार्य भी कर रही है। महामारी के मुश्किल समय में बीइंग भगीरथ के ज्वालापुर टीम के अनिकेत, अंकित पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सेवाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा सील्ड इलाकों में भी आवश्यक सेवाएं की जा रही हैं। बीइंग भगीरथ की टीम रणनीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। शिवम अरोड़ा, हितेश चैहान, मधु भाटिया, अनिकेत, संदीप खन्ना, राहुल गुप्ता, मोहित विश्नोई, विनीत चैहान, विपिन सैनी, मयंक सोलंकी, हर्षित शर्मा आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *