विडियो :-रक्षाबंधन पर आम आदमी पार्टी ऑटो रिक्शा प्रकोष्ठ ने बहनों को दी निःशुल्क यात्रा की सौगात

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका


हरिद्वार, 22 अगस्त। आम आदमी पार्टी ऑटो-रिक्शा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रक्षाबंधन के अवसर पर सप्तऋषि चुंगी से जटवाड़ा पुल तक बहनों के लिए निःशुल्क ऑटो का संचालन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, जिला सचिव अनिल सती ने हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क ऑटो सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े इसको देखते हुए आम आदमी पार्टी ऑटो प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त ऑटो सुविधा प्रदान गयी है

सप्तऋषि चुंगी से पुल जटवाड़ा तक चलने वाली निःशुल्क ऑटो सेवा शाम 7 बजे तक चलेगी। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि हरिद्वार में इस तरह की ये पहली योजना है। भविष्य में इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व पर हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से बहने आती हैं। उनको आने जाने में कोई असुविधा न हो और वह अपने गंतव्य स्थान पर आसानी से पहुँच सके यही आप का प्रयास है । ऑटो प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री अजय कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आम आदमी पार्टी की और से माताओं बहनों को निःशुल्क ऑटो सेवा सुविधा मिलेगी। जिससे उन्हें आने जाने में आसानी हो। रक्षा सूत्र पर इस अभियान की शुरुवात हो रही है भविष्य में इसे पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस अवसर पर रघुवीर सिंह पंवार, अर्जुन सिंह, मयंक गुप्ता, गीता देवी, अजय कुमार, साहूकार आदि मौजूद रहे।