निःशुल्क चावल वितरण की शुरूआत करायी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 16 अप्रैल। थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन और भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से निःशुल्क बांटे जाने वाले फ्री चावल योजना का शुभारंभ किया। टिबड़ी स्थित सहकारी उपभोक्ता भंडार की सस्ते गल्ले की दुकान पर चावल वितरण योजना का शुभारंभ करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी राशन की दुकानों पर एनएफएसए (सफेद कार्ड) और अंत्योदय (गुलाबी कार्ड) पर प्रति यूनिट 5 किलो चावल का वितरण जनपद की सभी राशन की दुकानों पर शुरू  हो गया है। यह चावल उपभोक्ताओं को निःशुल्क मिलेगा। सरकार हर स्तर पर लोगो को मदद पहुॅचा रही है। लाॅकडाउन मे गरीब निर्धन जनता का ध्यान रखा जा रहा है। सरकारी योजना का लाभ समान रूप से प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि रामेश्वर बड़ोदिया, विक्रेता वीरेंद्र त्यागी, राजू श्रृंगवाल, वार्ड अध्यक्ष अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।