अधिवक्ताओं को दिलाई शपथ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

एडवोकेट रजत जैन को दिया प्रमाण पत्र

बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी न्याय व्यवस्था पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी। न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने एडवोकेट रजत जैन एवं अन्य अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र दिये।

शपथ ग्रहण समारोह में राजकुमार चौहान विपिन गोयल प्रदीप जगता ने भी विचार रखें। वार्षिक चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी विजय शर्मा ,बलवीर सिंह ,राव फरमान अली ,पवन चौहान, सतीश चौधरी ,योगेश शर्मा ,विनोद चंद्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्व बंधु वाली, उपाध्यक्ष लोकेश दक्ष एवं विपिन चंद्र सचिव अनुराग चौधरी ,सह सचिव संदीप सत पुरिया ,कोषाध्यक्ष अमित कश्यप, पुस्तकालय अध्यक्ष जीशान धीमान ,आय-व्यय निरीक्षक रजत जैन, कार्यकारिणी सदस्यों में ठाकुर कुलदीप सिंह चौहान ,अनिरुद्ध शर्मा, संदीप कुमार, नीरज नितिन, अभिषेक ,हरीश ने भी शपथ ली।समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील भसीन ने किया।

इस दौरान राकेश कुमार सिंह सुखपाल सिंह उत्तम सिंह चौहान ,भूपेंद्र चौहान, चंद्रदीप सिंह ,कुशल पाल चौहान, रजत जैन,संजय चौहान,शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,कांग्रेश महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कुलदीप सिंह, राजकुमार चौहान आदि ने भी पूरी टीम को बधाई दी।