प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर किया दुग्धाभिषेक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


कुशल राजनीतिज्ञ और नेतृत्वकर्ता हैं दुष्यंत कुमार गौतम-श्यामल दबोड़िए
हरिद्वार, 29 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी के संयोजन में हरकी पैड़ी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यु और उज्जवल भविष्य की कामना की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि दुष्यंत गौतम एक अनुभवी और गहरी सूझबूझ वाले राजनेता है। जबसे वे उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी बने हैं। पार्टी ने प्रत्येक चुनाव में सफलता हासिल की है।

उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पुनः प्रदेश में अपनी सरकार बनाई और यह मिथक भी तोड़ा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद किसी भी दल की दोबारा सरकार नहीं बन पाती है।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामल दबोड़िए ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम कुशल राजनीतिज्ञ और नेतृत्वकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले उन्हें पारिवारिक स्नेह देने वाले दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में कई शानदार सफलताएं अर्जित की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी दुष्यंत कुमार गौतम अहम भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर और कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि दुष्यंत गौतम कुशल संगठनकर्ता और दूरगामी सोच वाले नेता है। जिनकी कुशल एवं संगठनात्मक रणनीति ने पार्टी को लगातार आगे बढ़ाया है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं और उनके नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचो सीटे भाजपा जीतेगी।
भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि दुष्यंत गौतम युवाओं के प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। प्रदेश में युवा मोर्चे को आगे बढ़ाने के लिए वह युवाओं को निर्देशित करते रहते हैं

इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, श्यामल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष आभा शर्मा, मण्डल महामंत्री विक्की आडवाणी, अनिमेष शर्मा, मण्डल मंत्री गौरव वर्मा, सह मीडिया प्रभारी गीता कुशवाह, रवि जैसल, विकल राठी, अक्षित तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *