विडियो:-छठ पर्व के उपलक्ष्य में पूर्वांचली महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 नवम्बर। छठ पूजा के उपलक्ष्य में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने विष्णु लोक कालोनी से प्रेमनगर आश्रम तक कलश यात्रा निकाली। पूर्वांचली समाज द्वारा छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिन मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरूआत नहाय-खाय से होती है। छठ पर्व के उपलक्ष्य में विष्णु लोक कॉलोनी की महिलाओं ने रेखा गुप्ता के तत्वावधान में कलश यात्रा का आयोजन किया।

जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पूर्वांचल समाज के नेता प्रशांत राय ने रिबन काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में किरण सिंह, रेखा गुप्ता, विमला पांडे, रीना देवी, शांति, पूनम, नीलम, रानी, वर्षा, भावना, नीलिमा, अंजलि, रेखा, मीना आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।