स्मैक समेत एक आरोपी दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 दिसम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी रोकने के लिए चलाए जा अभियान के तहत गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी सन्दीप पुत्र जयपाल सिंह निवासी राजविहार कालोनी ढंढेरा रूड़की के कब्जे से 5.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई कमलकान्त रतूड़ी, कांस्टेबल अनिल वर्मा व अनूप पोखरियाल शामिल रहे।