अवैध शराब सहित पकड़ा

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 8 अगस्त। थाना श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को देशी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। चण्डीघाट बस्ती से गिरफ्तार किए गए आरोपी विष्णु के कब्जे से देशी शराब के 48 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम मे तहत केस दर्ज किया है।