तनवीर
लक्सर:-मित्र पुलिस के कॉन्स्टेबल अनिल ने मानवता की मिसाल पेश की है ।लक्सर रायसी चौकी में तैनात अनिल पूरे उत्तराखंड में प्रशंसा का पात्र बने हुए हैं। कॉन्स्टेबल अनिल ने सुल्तानपुर के ग्राम अकबरपुर की वृद्ध महिला को गोद लिया है। वृद्ध महिला की दयनीय हालत ,खस्ता घर भोजन की समस्या से जूझ रही वृद्ध महिला को सहारा देकर प्रदेश की मित्र पुलिस का मान बढ़ाया है। कॉन्स्टेबल अनिल ने वृद्ध महिला के लिए भोजन कपड़े एवं निम्न स्तर का जीवन यापन कर रहे वृद्ध महिला के घर को ठीक कराने का भी जिम्मा उठाया है।
बताते चलें कि कोरोना काल से वृद्ध महिला काफी दयनीय हालत में थी।वृद्ध महिला की हालत का पता चलते ही कॉन्स्टेबल अनिल ने करोना काल में वृद्ध महिला की मदद की। कॉन्स्टेबल अनिल का कहना है कि मैंने वही किया जो मेरे दिल ने कहा सीमित संसाधन के बावजूद जब तक क्षमता होगी। निरंतर जरूरतमंदों की मदद करता रहूंगा। अनिल के सेवा भाव के इस अभियान की प्रशंसा पूरे पुलिस विभाग में हो रही है। आम जनमानस भी अनिल की प्रशंसा कर रहा है। मित्र पुलिस के कॉन्स्टेबल अनिल के इस पुनीत कार्य से चौतरफा तारीफ मिल रही हैं।