तनवीर/अमरीश
हरिद्वार, 8 फरवरी। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान के समर्थन में नवोदय नगर एवं विष्णु लोक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निराशा और हताशा के कारण विपक्षी दल झूठ की राजनीति कर रहे हैं एक और अरविंद केजरीवाल मुफ्त सुविधाएं देने तो दूसरी और राहुल गांधी भेल जैसे संयंत्रों को निजीकरण किए जाने का झूठ बोलकर वोट बटोरने की साजिश रच रहे हैं।
भेल ने एथेनॉल पर काम कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सेना द्वारा प्रयोग होने वाली बेहतरीन सुपर रैपिड गन का निर्माण का काम भेल संस्थान कर रहा है। भेल संस्थान हो या कोई भी सामरिक क्षेत्र किसी का भी निजीकरण करने कि कोई योजना भारत सरकार की नहीं है। भेल भारत के नवरत्नों में शामिल है। भारत सरकार ने कभी नहीं कहा कि भेल का निजीकरण हो रहा है। कांग्रेस के लोग सदन हो या सड़क झूठ की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो वादा करते हैं उसको पूरे विश्वास के साथ पूरा भी करते हैं।
भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है, काशी विश्वनाथ का मंदिर परिसर बनकर तैयार हुआ है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार किया गया। काम की वजह से देश की जनता पीएम मोदी को पसंद कर रही है और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। इससे विपक्ष बौखला गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी राम को नहीं स्वीकारते थे, जो कश्मीर में अमन चैन नहीं चाहते थे, जो लोग मेक इन इंडिया को झूठ मानते हैं। ऐसे लोगों के साथ भारत कभी खड़ा नहीं हो सकता। आज आत्मनिर्भर हो रहा देश का युवा उनको बुरा लगने लगा। समृद्ध भारत की छवि उनको खराब लगने लगी है।
स्वरोजगार करता हुआ युवा उनकी आंखों में खटकने लगा है। सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी अपने बयानों के कारण मजाक का केंद्र बन गए हैं। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनकी यह हताशा यह निराशा निश्चित ही और विश्वसनीयता की श्रेणी में नही आती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस प्रकार से गैरसैण में राजधानी की बात कर रहे हैं। उनको यह नहीं पता गैरसेंण के अंदर हमने विधानसभा के सत्र आयोजित किए है। यहां के निर्माण के लिए केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ने बजट जारी किया। अभी आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल और कई लोकलुभावन झूठी घोषणाएं करेंगे।
इस अवसर पर विधायक आदेश चैहान व नगरपालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा ने कहा कि जिस नवोदय क्षेत्र एवं विष्णु लोक में हम आपके बीच में खड़े हैं। कांग्रेस के लोग या अन्य दलों के लोग यह बताएं कि क्या उन्होंने आज तक एक बल्ब भी लगाया है। कोरोना के समय में जब जनता को जरूरत थी। उन्होंने कहा कि जनता को जवाब देना होगा जब भेल में 10,000 कोड आए थे। वह किसके कारण वापसी हो गए। वहां की यूनियन के माध्यम से किस प्रकार श्रमिकों का शोषण किया जा रहा ह। इसका जवाब भी देना होगा। इस अवसर पर सिंह पाल सिंह सैनी, गरिमा सिंह, बृजेश शर्मा, विपिन चैहान,नागेंद्र राणा, विपिन शर्मा, कैलाश भंडारी, मनोज शुक्ला, मन्नू रावत, रीता चमोली, विमला धौंडियाल, रेनू सूरी, रजनी वर्मा, नीता शर्मा आदि मौजूद रहे।