विडियो:-गंगा के बीच फंसे कांवड़िए को पीएसी आपदा राहत दल ने बचाया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 जुलाई। गंगा स्नान करने के दौरान एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बह गया। बहते हुए कांवड़िया शिव सेतू के नीचे पहुंच गया और चेन पकड़ कर लटक गया। पुल के नीचे चेन पकड़ लटके कांवड़िए को देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अवगत कराया।

घाट पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल की टीम के जवान रवि वालिया, चंद्रमोहन, संतोष कुमार व ज्ञान सिंह ने तत्काल राफ्ट के माध्यम से गंगा में फंसे कावड़िए को सकुशल रेस्क्यू किया। कांवड़िए की पहचान देवेंद्र पुत्र वेद प्रकाश निवासी शिवानी हरियाणा के रूप में हुई।