पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन आज भी प्रासंगिक-राजेश शर्मा

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 11 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य क्षेत्र हरिद्वार के मंडल महामंत्री ब्रिजेश चैधरी एवं शिवम बंधु गुप्ता के नेतृत्व में समर्पण दिवस मनाते हुए उन्हें याद किया। ब्रिजेश चैधरी व शिवम बंधु गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का जो विशाल वृक्ष खड़ा है। निश्चित तौर पर इससे पार्टी की नींव रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का एक संकल्प पूरा हुआ है। मंडल महामंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रही है और हम सभी कार्यकर्ता उनकी रीति नीति के अनुसार पार्टी को बहुत आगे तक ले जाने के लिए लगातार दृढ़ संकल्प हैं।

पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन आज भी प्रासंगिक है। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि जिस तरीके से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी को स्थापित किया और संघर्ष के बाद पार्टी एक वृक्ष के रूप में खड़ी है। यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करते हुए प्रत्येक परिवार में एक-एक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का नजर आए। राजेश शर्मा ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते पार्टी की विचारधाराओं को प्रचारित प्रसारित करें। युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।

भाजपा का परिवार लगातर बढ़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी को दशा दिशा देने का काम किया। मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विकी शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मृदुला शास्त्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए संकल्प लिया कि उन की रीति नीति और उनका जो सपना था कि भारतीय जनता पार्टी भारत में ही नहीं पूरे विश्व में नंबर एक की पार्टी बने, उनका सपना आज साकार होता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंडल मंत्री प्रदीप मेहता, निशा पुंडीर, आकाश चैहान, गुलफाम पीर, खलीक सलमानी, संदीप कुमार, लोकेश गिरी, तुषार चावला, पुनीत धीर, बसंत अरोड़ा, पार्थ दुबे,आदित्य बंसल, देवेश विश्नोई, रुचि ड्रोलिया, रीना विश्नोई, मीनू गुप्ता, मीनाक्षी त्यागी, कमलेश शर्मा, उर्मिला, पूजा, भावना, छाया, मधु जैन, मिथिलेश, किरण सक्सेना, स्वीटी, निशा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *