सनसनी:-6 साल के बच्चों का शव मिलने से हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। घर से मोमबत्ती लेने निकले 6 साल के बच्चे का पॉलिथीन में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चमगादड़ टापू में बच्चे का शव झोपड़ी मे मिला। घटनास्थल पर तत्काल एसएसपी प्रमेद्र डोबाल एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

बस्ती निवासी राजेश का 6 साल का बेटा अजीत मोमबत्ती लेने के लिए घर से निकला था। वह काफी देर बाद जब घर नहीं लौटा,तब परिजनों ने बेटे की तलाश इधर-उधर की। बच्चों के नहीं मिलने पर परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार घर से कुछ दूरी पर बच्चे का शव एक बड़े पॉलिथीन बैग में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का शरीर जानवरों द्वारा भी नोच लिया गया है।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के कातिलों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। हत्या के एंगल भी तलाशे जा रहे हैं। उन्होंने आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा भी किया।फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए। पुलिस कप्तान ने खुलासे को लेकर पुलिस टीम का गठन भी किया है।