पतंजलि ने ग्रामीणो को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 सितम्बर। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय नई दिल्ली व राज्य औषधीय पादप बोर्ड देहरादून द्वारा प्रायोजित अश्वगंधा जागरूकता अभियान के अंतर्गत पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा खानपुर ब्लॉक के ग्राम गोवर्धनपुर और हस्तमौली में ग्रामीणों को निःशुल्क अश्वगंधा के पौधे वितरित किए गए।
पादप वितरण कार्यक्रम में पंजीकरण कराने वाले 50 किसानों को अश्वगंधा के 25 हजार पौधे बांटे गए। इस दौरान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक डा.उदय भान प्रजापति, डा.रमाशंकर, कु.सीनू, ब्लॉक एन.आर.एल.एम. मिशन मैनेजर विशाल शर्मा, डाटा इंट्री आपरेटर चित्रंश परमार, एरिया कॉर्डिनेटर रविन्द्र कुमार, सी.एल.एफ. पूनम, एस.सी.आर.पी. सरिता और बैंक सखी रेखा ने पादप वितरण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने में सहयोग दिया।