तनवीर
व्यापारियों के हितों के अनुरूप हो पाॅड कार का संचालन-सुमित अरोड़ा
हरिद्वार, 25 मई। प्रदेश व्यापार मण्डल की महानगर इकाई के नेतृत्व में व्यापारियों ने पाॅड कार व कॉरिडोर योजना के विरोध में नाई सौता चौक से छोटी सब्जी मंडी तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि सरकार को पाॅड टैक्सी के रूप व कॉरिडोर योजना में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार व्यापारियों की भावनाओं के अनुरूप योजना में बदलाव नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि पाॅड कार व काॅरिडोर योजना को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है। पाॅड कार रूट का नक्शा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे तोड़फोड़ को लेकर व्यापारी भयभीत हैं। योजना से व्यापारियों का भारी नुकसान होगा तथा रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। व्यापारियो के हितों के अनुरूप ही पाॅड कार का रूट निर्धारित किया जाए। महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि पाॅड टैक्सी का संचालन गंगा किनारे किया जाए और काॅरिडोर ललतारो पुल से रोड़ीबेलवाला होते हुए बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन बिना व्यापारियों की राय लिए डीपीआर जारी कर रहा है। जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल, मयंक मूर्ति भट्ट, चंदशेखर गोस्वामी, सागर कुमार, मधुर अरोड़ा, विमल सक्सेना, मनोज सिरोही, अभिषेक गॉड, राहुल चैहान, गोकुल सिंह रावत, प्रवीण शर्मा, अतीश वर्मा, विनीत गुप्ता, विपिन मेहता, मयंक गुप्ता, गुड्डू अग्रवाल, मनोज बिश्नोई, विजय शर्मा, अजय शर्मा, दीपक गौनियाल, कमल गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।