विडियो:-पाॅड टैक्सी परियोजना का स्वागत लेकिन संचालन शहर से बाहर गंगा किनारे किया जाए-संजीव चौधरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 दिसम्बर। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने पाॅड टैक्सी परियोजना का स्वागत किया और परियोजना को शहर से बाहर गंगा किनारे संचालित करने की मांग की। ज्वालापुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही पाॅड टैक्सी जैसी परियोजना हरिद्वार को मिली। लेकिन परियोजना से जुड़े अधिकारी पाॅड टैक्सी को रूट को कुछ स्थानों पर बदलने और शेष रूट को शहर के बीच से ले जाने की बात कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

संजीव चौधरी ने कहा कि अधिकारियों की मंशा को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्पष्ट मत है कि पाॅड टैक्सी का रूट गंगा किनारे हो और इसमें किसी भी व्यापारी का अहित ना हो। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय व जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि पाॅड टैक्सी के संचालन की जो समस्या हरिद्वार में है। वही समस्या ज्वालापुर में भी है। इसलिए पाॅड टैक्सी का संचालन गंगा किनारे ही किया जाना चाहिए।

जिला महामंत्री भारत तलुजा और शहर अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने कहा कि शहर के लोगों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर रूट निर्धारित किया जाए। बैठक में शहर कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर, कुलदीप खंडेलवाल, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धीमान, विपिन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *